फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की ठोकर से बाइक सवार घायल

Sun, 19 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर तिराहे पर शनिवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया है। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गालिमपुर गांव निवासी रेहान (25) पुत्र अतहर शनिवार को मुकुन्दपुर तिराहे से घर लौट रहा था। इसी दौरान तीव्र गति चार पहिया वाहन से बाइक में जोरदार ठोकर लग गई। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार रेहान की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें