हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में हादसे के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मिलने पर मामले में आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता रीना यादव निवासी ग्राम छितौनी ने शिकायत में बताया कि उनके पति परशुराम यादव बंधे से घर आ रहे थे। पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में गांव के लोगों की मदद से घायल पति को लेकर नाथनगर अस्पताल गए। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार हुआ।
घायल पति को खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्से में भी काफी गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया है। जिसे गांववालों ने रखा हुआ है।