फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा थाने के पास देर रात रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा चौराहे से पहले शुक्रवार देर रात रामजानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जय सिंह पुत्र रामप्रवेश (उम्र-39 वर्ष) निवासी मंझगांवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुआ।
जय सिंह के भाई नीरज के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह भाई जय सिंह के साथ बाइक से लखनऊ से निकला था। छावनी से रामजानकी मार्ग पकड़कर सिकरीगंज की तरफ जा रहा था। रात में लगभग 12 बजे के आसपास धनघटा से पहले ही किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक के पीछे बैठा जय सिंह छिटककर दूर जा गिरा। बाइक लेकर वह भी नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस से घायल भाई को लेकर सीएससी हैंसर पर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जय सिंह की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल आते समय रास्ते में ही जयसिंह की मौत हो गई। जिला अस्पताल का मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया जाएगा।
- ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, कोतवाल खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें