फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 28 Jul 2023 05:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी मेंहदावल।

सार

एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वे सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल रवि को तत्काल सीएचसी मेंहदावल पहुंचाएं, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में नगर पंचायत मेंहदावल के तहसील कार्यालय आगे अछिया गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर एसओ मौके पर पहुंच गए और घायल को सीएचसी मेंहदावल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के बरडाड़ गांव निवासी बाबूलाल पुत्र पल्टू ने बताया कि उसका 23 साल का बेटा सिद्धार्थ और गांव का 21 साल का रवि पुत्र कमलेश एक ही बाइक से दवा कराने मेंहदावल सीएचसी पर जा रहे थे। रास्ते में मेंहदावल तहलील के पास दोनों पहुंचे ही थे।

उसी दौरान नंदौर की ओर जा रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर - ट्राली ने उसके बेटे की बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। उसका बेटा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि रवि बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे में रवि के पैर की हड्डी टूट गई। ट्रैक्टर ट्राली के मालिक गौरव जायसवाल है। जबकि मिश्रौलिया निवासी रामानंद पुत्र श्रीपत ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुग्धेश्वरनाथ धाम में महाकाल के होते हैं दर्शन, यहां पाताल से निकला है शिवलिंग!
 

विज्ञापन

एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वे सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल रवि को तत्काल सीएचसी मेंहदावल पहुंचाएं, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस फेम अर्शी खान का एलान: देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे.... प्यार में अभी और जलील होना है

बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया। बखिरा क्षेत्र के बरडांड़ निवासी बाबूलाल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक मिश्रौलिया निवासी रामानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

इधर बेटे की मौत की खबर जैसे ही पीड़ित के घर पहुंची,वैसे ही घर पर कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें