फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा बाईपास पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। संतकबीर नगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के रैनधरपुर निवासी विनय उपाध्याय (35) वर्ष किसी काम के सिलसिले में फरेंदा की तरफ आए थे। बाइक से वापस लौटते समय फरेंदा बाईपास पर सड़क पार करने के दौरान सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। संवाद
ो