फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 17 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के भैंसहिया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ लेन पर एक बाइक सवार खलीलाबाद जा रहा था। अभी वह भैसहिया के पास पहुंचा ही था कि पीछे किसी वाहन में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर और उसके सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की जेब से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की दो तीन फोटो भी मिली है। जिसके आधार पर मृतक युवक की पहचान अवधेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम भिटहां कुवंर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें