फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट से बाइक सवार की मौत

Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के नंदौर-बांसी मार्ग पर स्थित गोइठहां चौराहे के पास बांसी मार्ग पर रविवार की देर शाम एक बस की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उसे लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की देर शाम गोरखपुर जनपद के असुरन चौराहा, शाहपुर निवासी इकबाल (35) पुत्र मोहम्मद जायद गोरखपुर से नंदौर की तरफ आ रहा था। नंदौर की तरफ से जा रही एक बस ने गोइठहां चौराहे से आठ सौ मीटर आगे बांसी मार्ग पर बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को फोन करके सूचना दे दी गई।

00000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें