संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित डड़वा चौराहे पर सोमवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार युवक भिड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज कांटे राकेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के डोमहर माफी गांव शिवम गुप्ता (26) पुत्र दिग्वियजय गुप्ता बाइक से बस्ती की तरफ जा रहे थे। अभी वह नेशलन हाईवे स्थित डड़वा के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। बाइक काफी रफ्तार में थी। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान पैंट के जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।