फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक पलटी, घायल सवार की इलाज के दाैरान मौत

विज्ञापन
मकसूद आलम की फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलहर। थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इससे गांव में शोक छा गया। कुल्हड़ियां गांव निवासी मकसूद आलम (25) पुत्र एजाज अहमद किसी काम से बाइक से बेलहर कला जा रहे थे। बरगदवा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकसूद पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता, भाइयों और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें