फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नीलगाय की चपेट में आई बाइक, इंजीनियर की मौत

Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर। महुली क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार को नीलगाय की चपेट में आकर बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गईं। जबकि, चचेरा भाई घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पूर्व मुंबई से पैतृक गांव मुकुंदपुर आया हुआ था। क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर गांव के मूल निवासी राहुल शुक्ला पुत्र भगवान सहाय शुक्ला अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहता था। वहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। तीन दिन पूर्व वह मुंबई से अपने पैतृक गांव मुकुंदपुर आया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे किसी काम से चचेरे भाई विवेक शुक्ला पुत्र हरी सहाय शुक्ला के साथ बाइक से महुली की तरफ जा रहा था। मुकुंदपुर तिराहा से आगे बढ़ा ही था कि अचानक नीलगाय सड़क पर पहुंच गई और बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें