फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक और साइकिल में टक्कर, चार घायल

Wed, 09 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर पुल के निकट बुधवार दिन के करीब एक बजे बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मासूम बच्ची समेत चार घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर निवासी सदानंद पुत्र जमालू उम्र करीब 35 बर्ष बुधवार को साइकिल से बेटी मुन्नी उम्र पांच साल को बैठाकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान मुखलिसपुर पुल के निकट पहुंचे। धनघटा से घर लौट रहे नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी बाइक सवार वीरेंद्र पुत्र जियालाल उम्र 26 बर्ष, दुर्विजय पुत्र रंगीलाल की मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरकर चारों घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार होता नही देख डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार मासूम बच्ची मुन्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें