संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद गौतम, राहुल मद्धेशिया, आनंद कुमार गौतम, लवकुश्, इंद्रजीत गौतम, संत हरिराम दास आदि मौजूद रहे।