फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: भाकियू ने लगाई पंचायत, उठाईं किसानों की समस्याएं

Sat, 11 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कठैचा में आयोजित हुई पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ग्राम कठैचा में जन जागरण पंचायत लगाई। इस दौरान किसानों की समस्याओं को उठाया और निस्तारण की मांग की। आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस दौरान राम रेखा शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव राम सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है। अगर हम शांत रहे तो किसानों के हक हकूक को कुचल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों किसान आज भी प्रधानमंत्री सम्मान निधि से अछूते हैं। कुछ दिन पहले किसानों को बीज लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुटता के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

भाकियू नेता राम दरस यादव और ह्रदय राम यादव ने कहा कि बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। गन्ना बकाया भुगतान में लेट लतीफी हो रही है। किसानों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जल्द ही आवाज मुखर कर एक वृहद आंदोलन होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रह्मदीन किसान, राम शंकर यादव, मुन्नू चौधरी, राम केवल वर्मा, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें