मगहर। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के विकास की सोच रखती है। पीएम मोदी की केंद्र सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई है। जिसका सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।
यह बातें पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के उद्घाटन अवसर पर रविवार को मगहर में कही। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा खलीलाबाद के मगहर से लाभार्थी संर्पक अभियान यात्रा शुरू होकर गोला बाजार खलीलाबाद, भुजैनी,कांटे होते हुए ग्राम उमिला में समापन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य है कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मिल कर सरकार की नीति और नियत से अवगत कराया जाए।
इससे पहले पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा के नेतृत्व में मृगेंद्र राम त्रिपाठी का मगहर कस्बे के काजीपुर चौराहे पर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में महेंद्र दूबे, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, संदीप वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गजेंद्र उर्फ गज्जू गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव,संदीप मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।