फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के मिल रहा लाभ : ब्लाॅक प्रमुख

Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकुईकोल बाबू व मुकुंदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिकुईकोल बाबू और मुकुंदपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। निपुण भारत मिशन के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों के अध्ययनरत विद्यार्थियों को निपुण प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभाग वार स्टाॅल के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिशन मोड पर है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश पूर्ण विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा। कोई गरीबी के नीचे नहीं रहेगा। इस दौरान निपुण भारत मिशन के तहत चयनित विद्यार्थियों को निपुण प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, ग्राम प्रधान रामदरश यादव, हेमंत चतुर्वेदी, हरिकेश चतुर्वेदी, सचिव विकास श्रीवास्तव, सचिव देशदीपक वर्मा, कृष्ण मणि मिश्र जमशेद खान, प्रेमचंद मिश्र, शिवा जी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें