बेलवाडाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
नाथनगर ब्लॉक के बेल्डूहा चौराहे पर रविवार को बादशाह क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी और आदर्श क्रिकेट क्लब कटाई के बीच खेला गया। निर्धारित 12 ओवर के इस मैच में आदर्श क्रिकेट क्लब कटाई 92 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी की टीम के खिलाड़ी मोनू को मैन आफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच के एम्पायर इंद्रजीत और बलराम रहे, जबकि कमेन्टेटर के रूप में भानू प्रताप व स्कोरर के रूप में ओंमकार रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखता है। खेल से जहा मन प्रसन्न रहता है। वही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। इस अवसर पर आयोजक मंटू शाहू, अंबिका कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र, राजबहादुर, रामजियावन, उमा प्रसाद, आफताब आलम, दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे।