फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहरकला पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
बेलहरकला पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान। संवाद
विज्ञापन
बेलहर। सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना बेलहर कला पुलिस ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों, मंदिरों से जुड़े घाटों और थाना परिसर में साफ-सफाई की गई। इसी क्रम में राजघाट मंदिर परिसर और घाट पर थानाध्यक्ष बेलहर कला के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत बेलहर कला के चेयरमैन और नगर पंचायत कर्मियों ने भी पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर और घाट की सफाई में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें