फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर के युवक की महाराष्ट्र में हादसे में माैत

Mon, 21 Jul 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के सांगली में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को सांगली में महेन्द्र निषाद पुत्र अर्जुन निषाद (28) निवासी कैथवलिया की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की देर शाम कैथवलिया गांव शव पहुंचा। शव आने के बाद कोहराम मच गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी पूजा निषाद ने बताया की महेन्द्र सांगली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। जिससे पूरे परिवार का जीविकोपार्जन चल रहा था। मृतक के दो बच्चे भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें