फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह केंद्रों पर शांति पूर्वक संपन्न हुई बीएड परीक्षा

Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के छह केंद्रों पर द्वितीय पाली में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कहीं से भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। जिले के छह केंद्र जिसमे एचआरपीजी काॅलेज, जीपीएस महाविद्यालय, प्रेमादेवी महाविद्यालय, कपिल देव तिवारी महाविद्यालय, सूर्य नारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय, प्रभा देवी महाविद्यालय में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को एचआरपीजी कॉलेज में बने संकलन केंद्र में जमा करा दिया गया है। जहां से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें