फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संभलकर करें ऑनलाइन खरीदारी वरना खाली हो जाएगा खाता

Sat, 11 Nov 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिवाली पर लोग ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में रकम गवां रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में दो लाेगों के खाते से रकम उड़ गई। लेकिन, उन्हें सामान नहीं मिला। वे लोग परेशान हो गए। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में पिछले एक सप्ताह में जालसाजों ने खाते से धन उड़ाने की घटना को अंजाम दिया है। बड़गो निवासी राहुल ने एक सप्ताह पूर्व ऑननलाइन टोस्टर की खरीदारी की थी। उन्हाेंने बाकायदा 270 रुपये खाते से ऑनलाइन जमा भी कर दिया था। उसके बाद उसे उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। जब उन्होंने आनलाइन खरीदारी की बेवसाइट पर संपर्क किया तो वह फर्जी निकला। इसी तरह से तीन नवंबर को नेदुला निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने फेसबुक पर आए आनलाइन खरीदारी पर दो टीशर्ट और मोबाइल कवर आर्डर किया। उन्होंने लिंक में जाकर जब 780 रुपये ट्रांसफर किया तो उधर से ओटीपी मांगी गई तो उन्हाेंने ओटीपी लिंक पर दर्ज करा दिया। जिसके बाद पांच मिनट में उनके खाते से 1260 रुपये कट गए। हालांकि उनके खाते में अधिक पैसे नहीं थे नहीं तो उन्हे चुना लग जाता हे। इसी तरह से छह माह पूर्व जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ एपी मिश्र के बेटे ने सोफा बेचने के लिए आनलाइन संपर्क किया। जिसके बाद उनसे पता मांगा गया और खाते का डिटेल मांगा। उन्होंने खाते का डिटेल दिया तो उनके खाते से 95 हजार रुपये कट गया। इसके बाद वह उस नंबर पर लगातार संपर्क करते रहे पर पता नहीं चला। इस मामले में कोतवाली में केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

00
यहां पर करें शिकायत
अगर कोई आप के साथ ठगी कर रहा है तो नजदीक के साइबर पुलिस या फिर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा दें। इसके अलावा साइबर सेल की वेबसाइट पर भी शिकायत कर सकते हैं।
000
लोगों को जानी पहचानी कंपनी से आनलाइन खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही सतर्कता बरतनी चाहिए, साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है। कुछ लोगों के रकम वापस भी दिलाए गए है।- संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें