फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सतर्क : हाई बीपी से आंखों में जम रहा खून... जा सकती है रोशनी

Tue, 22 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अगर आप की आंखें बिना वजह लाल हैं, जलन, खुजली या दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाइए। समय से इलाज नहीं हुआ तो रोशनी भी जा सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। इसका प्रमुख कारण तनाव है। जिला अस्पताल व सीएचसी में प्रतिदिन ऐसे 10 से 12 मामले आ रहे हैं। इनमें 20 से 45 वर्ष के युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर से आंखों में खून जम रहा है। इस तरह के मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। इसके कारण हार्ट अटैक, पैरालिसिस बीमारियों का खतरा होता है। तनाव की समस्या युवाओं में अधिक है। डॉक्टर का कहना है कि युवा मोबाइल व कंप्यूटर का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। इसलिए शरीर का तनाव आंखों पर असर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें