संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार के निर्देश पर बुधवार को खंड विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
सीडीओ संत कुमार ने बताया कि श्वेता वर्मा खंड विकास अधिकारी पौली को विकास खंड बघौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अमरेंद्र सिंह चौहान खंड विकास अधिकारी नाथनगर को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि खंड विकास अधिकारी बेलहरकला रामानंद वर्मा को भी जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। संयुक्त खंड विकास अधिकारी मेंहदावल रूप नरायण भारती को विकास खंड नाथनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विवेकानंद मिश्र को विकास खंड पौली, राम प्रताप पांडेय को विकास खंड हैंसर बाजार, राजेश कुमार श्रीवास्तव को विकास खंड बेलहरकला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।