क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन किया
धनघटा। क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के आह्वान पर शुक्रवार को विकास खंड हैसर बाजार और पौली के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नौ सूत्री मांग पत्र अधिकारियों को दिया। इस मौके पर महेश यादव, राजा यादव, परशुराम, राम सजन जायसवाल, बैजनाथ, सुरेंद्र, शकीला खातून, अति मुल्लाह, मोहम्मद कलीम, राम भजन, खुर्शीद, राम दरस, नागेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सेमरियावां ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया और बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान बीडीसी अर्चना निषाद, कमलेश कुमार, मो. इब्राहीम, बब्लू प्रजापति, इजहार अहमद, शाबान, शोएब, अफसाना खातून, प्रभावती आदि ने बताया कि क्षेत्र पंचायत संघ बीडीसी सदस्यों के स्वाभिमान और सम्मान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। संवाद