फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य पद के दावेदार का अपहरण

विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के अपहरण के बाद सरयू नहर पुल पर पूछताछ करते एसओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पद के दावेदार का अपहरण
विज्ञापन

छह घंटे के भीतर पुलिस टीम ने बस्ती के बड़ेवन से अपहृत को खोज निकाला
सेमरियावां/संतकबीरनगर। सेमरियावां निवासी एवं दानोकुइयां से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार का बुधवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने छह घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति को बस्ती के बड़ेवन के पास से खोज निकाला। अपहृत के साले ने दो नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
सेमरियावां निवासी सलीम उमर का आरोप है कि गांव के रहने वाले उसके बहनोई और दानोकुइयां द्वित्तीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में दावेदार गुफरान मुनीर बुधवार को बाइक से दानोकुइयां गांव गए थे। सुबह 11:30 बजे वह सेमरियावां लौट रहे थे। भैंसवरियां नहर की पुलिया के पास सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की दो गाड़ियों में सवार लोगों ने बहनोई को रोक लिया। इसके बाद असलहाधारी लोगों ने बहनोई का अपहरण कर लिया। उसने गुफरान का अपहरण करने का आरोप तेनुहारी दोयम निवासी धीरज पांडेय और सरैया निवासी चंदन पांडेय समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी ने पुलिस व एसओजी टीम को तत्काल मौके पर भेजा। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई फहीम ने दिन में एक बजे मोबाइल फोन पर अपहरण की सूचना दी थी। उसके बाद पीड़ित के साले सलीम उमर ने शाम चार बजे तहरीर दी।
एसओ के मुताबिक सूचना के छह घंटे के भीतर बस्ती के बड़ेवन से अपहृत गुरफान मुनीर को खोज लिया गया। पूछताछ में गुरफान मुनीर ने बताया कि वह प्रस्तावक के लिए दानोकुइयां गांव गया था। लौटते वक्त रास्ते में साइकिल सवार मिला। उसने बताया कि दो गाड़ियों में सवार असलहाधारी कुछ लोग उसे मारने के लिए खोज रहे हैं। इसलिए वह एक स्कार्पियो में बैठकर बस्ती चला गया था।
...
कोट
गुरफान मुनीर के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने बस्ती के बड़ेवन के पास से अपहृत को खोज निकाला। पूछताछ में अपहृत युवक इधर-उधर की बातें कर रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सोनम कुमार, एसपी
..
इंसेट
दावेदार का अपहरण होने पर प्रस्तावक ने भरा पर्चा
दानोकुइयां द्वितीय बीडीसी सदस्य अनारक्षित सीट के दावेदार गुफरान मुनीर के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। गुफरान मुनीर के प्रस्तावक व अन्य दावेदार भयभीत हो गए। कोई पर्चा दाखिल नहीं करने गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे सूचना पर मौके पर पहुंचे। डीएम, एडीएम, एसपी से वार्ता की। पूर्व विधायक ने गुफरान मुनीर के प्रस्तावक व दानोकुइयां निवासी अब्दुल खलीक को ब्लॉक ले जाकर पर्चा दाखिल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें