फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट में बस्ती की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड में चल रहे सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मैच दो पारियों में खेला गया। इसमें बस्ती की टीम सेमीफाइनल और गौवापार की टीम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच बस्ती और चकिया के बीच खेला गया। बस्ती के कप्तान विकास यादव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के सहयोगी खिलाड़ियों ने नौ ओवर में 165 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी चकिया की टीम 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अभिषेक की 121 रन की नाबाद पारी की मदद से यह मैच बस्ती की टीम ने जीत लिया।
इसी प्रकार दूसरी पारी का मैच गौवापार और रूपिन की टीम के बीच खेला गया। गौवापार ने बैटिंग करते हुए रूपिन को 156 रन का लक्ष्य दिया। उसके जवाब में रूपिन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रन ही बना सकी। यह मैच गौवापार की टीम ने सलामी बल्लेबाज शेर सिंह के नाबाद 56 रन की बदौलत जीत लिया। इस दौरान आयोजक डॉ. जयप्रकाश शर्मा, मयंक शर्मा, हरिराम यादव, नंदलाल, बाबूराम शर्मा, रमाकांत चौधरी, श्रीकांत, बलजीत यादव, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित तिवारी, सुरजीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें