फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में 80 लाख से बनेगा बास्केटबॉल कोर्ट

Wed, 03 Apr 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टेंडर प्रक्रिया पूरी, आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

- करीब 60 खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मिलेगा प्लेटफाॅर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बास्केटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की पहल की जा रही है। यहां पर बास्केटबॉल कोर्ट बनने जा रहा है। इस पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं सिथेंटिक कोर्ट भी बनेगा। साथ ही फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब तक दौड़, फुटबाल, क्रिकेट आदि की ही प्रेक्टिस हो पाती थी।
बास्केटबाॅल का कोर्ट था पर वह पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिसकी वजह से खिलाड़ी दूसरी जगहों पर प्रेक्टिस के लिए जाते थे। अब खेल विभाग ने बास्केटबाॅल कोर्ट के विकास करने की पहल की है। अब बास्केटबॉल कोर्ट सिथेंटिक होगा। यहां फ्लड लाइटें लगेंगीं। साथ ही चारों तरफ से जाली लगाई जाएगी। इसके बनने से 60 खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का मौका मिलेगा। कोर्ट का फर्श पूरी तरह से रबड़ की होगी। इसके अलावा सिंथेटिक टैंक भी बनाया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। जो मैच खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें शौचालय से लेकर लॉकर तक की सुविधा होगी। इस कार्य के लिए टेंडर हो चुका है। आचार संहिता खत्म होने के बाद इस पर कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में बास्केटबॉल का कोर्ट बनेगा। जिसका निर्माण से खिलाड़ियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद कार्य शुरू होगा।
- दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें