संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए अपहरण के आरोपी को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। उसको बरेली का एक व्यक्ति भगाकर ले गया था। थाना मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपी विकास निवासी सिठौरा रोड शांति बिहार थाना सुभाष नगर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अपहृता की मां ने 26 जनवरी को थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद