फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 16 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

न्यायिक कामकाज को सुदृढ़ बनाने की जिममेदारी अधिवक्ता पर :
सहजानंदसंवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन मेंहदावल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने बार की संप्रभुता की रक्षा, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

सोमवार को मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय, महामंत्री हरगोविंद राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरशात अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय राम मूरत यादव, संयुक्त मंत्री प्रथम जनार्दन प्रसाद पांडेय, संयुक्त मंत्री द्वितीय राम शब्द यादव, संयुक्त मंत्री तिथि राधेश्याम निषाद, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश दूबे ने शपथ ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में 80 फीसदी भागीदारी अधिवक्ताओं की है। न्यायिक कामकाज को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिवक्ताओं और उनके संगठनों की जिम्मेदारी बहुत अधिक है। अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी के साथ अपनी गरिमा का भी ख्याल रखना चाहिए। न्याय के लिए आने वाले फरियादियों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने की जिम्मेदारी बार तथा बेंच दोनों की है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच का समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता दिलीप कुमार भट्ठ, बीडी राय, परशुराम मिश्रा, अरविंद चौधरी, दिवाकर भारती, अमीरुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार राव, मुरारी लाल यादव, गोपाल कांदू, रमाकांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें