- अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। साथ ही आपत्ति ली गई। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जुम्मन खां ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। शेष 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए है। शनिवार को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं, जबकि एक अक्तूबर को मतदान होगा।
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी नवनीत कुमार पांडेय, शशि कुमार ओझा, संतोष कुमार चौधरी, मोहम्मद मोकर्रम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद कासिम अंसारी, सुधाकर मिश्रा, महामंत्री पद प्रत्याशी दुर्गेश नारायण मिश्र, जितेन्द्र नाथ मिश्र, राम अवतार यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राणा रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष दो पद सतीश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय सहित कुल 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी मोहम्मद असलम के नामांकन पत्र को निरस्त करने के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद मोकर्रम ने वरिष्ठ अधिवक्ता समिति को आपत्ति दी। जिसपर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जुम्मन खां, सदस्य हरिशंकर राय, कृष्ण मोहन मिश्र ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा सभी प्रपत्रों को देखने के उपरांत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद असलम के नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया, जबकि एक सदस्य दिनेश चंद्र राय ने असहमति जताई है। शनिवार को नामांकन वापसी का दिन है।