डीएम की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। जिसमे ऋण योजनाओं पर चर्चा की गई।
डीएम ने ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजना जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैण्ड अप इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में जनपद के बैकों के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहाकि ऋण पत्रावलियों को बैकों में अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। ऋण पत्रावली में अनावश्यक बिन्दुओं के कारण वापस न किया जाए। डीएम ने कहा कि सरकार के जरिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बैकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करना, किसानों की आय को दोगुना करना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, जिला उद्योग केंद्र खादी, ग्रामोद्योग बोर्ड, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम जीशा रिजवी, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी समेत अन्य मौजूद रहे।