फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में छुट्टी,एटीएम भी बंद

Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच सौ और एक हजार की नोटबंदी के बाद लोग रुपये के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। शनिवार को सभी बैंकों की शाखाओं में छुट्टी के कारण बंदी रही। लोगों को थोड़ी बहुत उम्मीद एटीएम से थी, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी एटीएम काम नहीं कर रहा था। इससे लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। जिन लोगों को रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए रुपये की जरूरत थी, वह रुपये न मिलने से निराश लौटे। रविवार और सोमवार को भी बैंकों में अवकाश है, ऐसे में अभी दो दिन और लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है।          कई लोग सुबह ही खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पहुंच गए थे, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एटीएम के ताले नहीं खुले थे। खलीलाबाद में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक कृषि शाखा, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा, बैैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैैैंकों के एटीएम का ताला नहीं खुला। लोगों को दिनभर भटकने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि एक मार्ट पर कुछ देर के लिए लोगों को स्वेप मशीन से दो हजार तक का कैश दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में यहां भी कैश खत्म हो गया। स्टेट बैंक के एटीएम पर कैश के लिए पहुंचे अनिरुद्ध प्रसाद ने कहा कि कैश की जरूरत है, लेकिन एटीएम बंद होने से कैश नहीं मिल सका। एक्सिस बैंक के एटीएम पर मिले राजेश कुमार ने कहा कि बैंकों में बंदी है, एटीएम से उम्मीद थी, लेकिन कोई भी एटीएम काम नहीं कर रहा है। इसके कारण दिक्कत है। अब किसी से उधार लेकर काम चलाना पड़ेगा। लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने कहा कि बैंकों में छुट्टी होने की वजह से एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका। मंगलवार को बैंक व एटीएम फिर से खुल जाएंगे, इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें