फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केसीसी की रकम के लिए बैंक ने दिया नोटिस... लोक अदालत में मामला कराया खत्म

Sat, 14 Sep 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। धनघटा तहसील के मनिकापार निवासी बुजुर्ग रामअनुज ने बताया कि आठ साल पहले केसीसी कराया था। जिसका बकाया था। बैंक लोन जमा करने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह के आधार पर रकम जमा कर मामले को समाप्त कराया।

इसी अलावा नाथनगर जयराम पट्टी निवासी बलवंत ने बताया कि उन्होंने 2017 में केसीसी कराया था। जिसके बाद रकम बढ़ती गई और उसे जमा नहीं करा पाया। बैंक ने नोटिस भेजा तो दिक्क्त हुई। ब्याज माफ कराने के लिए दौड़ लगाता रहे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर बकाया रकम जमा कर समाप्त करा लिया। इसी तरह से अन्य मामले आए।
विज्ञापन


कुल 23 हजार 630 मामलों का निस्तारण
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज अनिल कुमार प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में कुल 23 हजार 630 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों द्वारा कुल 619 मामलों में 4 करोड़ 20 लाख 48 हजार 785 रुपये की ऋण वसूली की गई। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1372 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1 लाख 67 हजार 485 रुपये का अर्थदंड और 1 करोड़ 48 लाख 85 हजार रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।

इसके अलावा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल पांच मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 57 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1 करोड़ 48 लाख 85 हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 83 मामलों का निस्तारण करते हुए 500 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। इसी तरह से अन्य न्यायालय में मामले का समाधान हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, नवागत न्यायिक अधिकारी निधि मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी एवं बार के पदाधिकारी राकेश सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें