संतकबीरनगर। जिला प्रशासन ने भूसा बनाने वाली मशीन (स्ट्रा रीपर) से प्रतिबंध हटा लिया है। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि किसानों ने कंबाइन मशीन के साथ भूसा बनाने की मशीन (स्ट्रा रीपर) से गेहूं के बचे डंठल को काटकर भूसा बनाया जाता है। जिस पर 15 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया गया था। किसानों और पशुपालकों ने शिकायत किया है कि यदि स्ट्रा मशीन से प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो सकती है। डीएम ने कहा कि कंबाइन मशीन के साथ स्ट्रा रीपर पर लगाया गया प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। यह निर्देशित किया जाता है कि सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के साथ मशीन का प्रयोग किया जाए व प्रयास करें कि जिस क्षेत्र में फसल कट चुकी है वहां पर मशीन का प्रयोग करें। संवाद