फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालू शासन पुल अधूरा, पार्क और पुस्तकालय भी नहीं मिलेें

Tue, 26 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्ष 2023 बीतने को है। लोगों को उम्मीद थी कि बालू शासन पुल बनने से आवागमन बेहतर होगा। साथ ही, शहर में पुस्तकालय और पार्क की सुविधा का भी लोगाें को ख्वाब दिखाया गया था, लेकिन बालू शासन पुल अधूरा पड़ा है। वहीं पार्क व पुस्तकालय भवन बनने के बाद भी इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बखिरा मार्ग के बीच में बालू शासन में पुराना पुल काफी संकरा है। जर्जर भी हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने नया पुल बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद काम भी तेजी से शुष् हुआ। इस पुल का निर्माण कार्य दिसंबर माह में पूरा हो जाना था, लेकिन अब भी अधूरा है। अप्रोच मार्ग सहित पुल के ऊपरी हिस्से का काम बाकी है।
पुल का निर्माण पूर्ण न होने के कारण इस मार्ग से यात्रा करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुनील कुमार,जय सिंह यादव आदि ने कहा कि पुराने पुल पर अक्सर जाम लग जाता है। यदि नया पुल पूरा हो जाए तो आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर में पार्क और पुस्तकालय की आस भी इस साल पूरी होती नहीं दिख रही है। बीएसए कार्यालय के पास पार्क बनकर तैयार है, लेकिन लोकार्पण का इंतजार हो रहा है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सैर सपाटे के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। बच्चों को मनोरंजन के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। युवाओं को पढ़ने के लिए अच्छी किताबें मिल सके, इसके लिए बीएसए कार्यालय के पास पुस्तकालय का भवन बनकर तैयार है, लेकिन यहां अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।
बालू शासन पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पुल का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। पार्क व पुस्तकालय के लोकार्पण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें