फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 18 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरगर। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशिफ शेख ने दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि महुली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने थाना महुली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपी ने विवाहित का नहाते समय वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को लेकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसके पति को जानकारी होने पर पति ने उसे आरोपी के पास जाकर रहने के लिए कहा। आरोपी उसे दिल्ली बुलाया। कुछ दिन बाद आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। महुली में मुकदमा पंजीकृत हुआ। आरोपी ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया और कहा कि वह बेकसूर है। गलत तरीके से उसे फंसाया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है। पीड़िता ने अपने बयान में घटना का समर्थन किया है। सुनवाई के पश्चात प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें