फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Sun, 04 Aug 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक फौजदारी अभिमन्यु पाल ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 13 वर्षीय पुत्री काॅलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी पुत्री रोजाना की तरह सुबह सात बजे पढ़ने गई और घर वापस नहीं आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। विवेचना के बाद पटखौली गांव के आरोपी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कोर्ट में आरोपी ने जमानत अर्जी दी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें