फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रभारी सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि धनघटा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि वह अपने बहन के घर कभी- कभी जाती थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी सिपाही से हुई।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ उसकी अनुमति के बिना शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद आरोपी की नौकरी पुलिस विभाग में लग गई। उसने शादी की बात करने पर दस दिन समय मांगा। आरोपी और उसके घरवाले जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में धनघटा पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी सिपाही ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रभारी सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी सिपाही की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें