फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता: संतकबीर नगर में 'बीए अन्य' बनी विजेता, दो विकेट से जीता रोमांचक मैच

Tue, 05 Nov 2024 03:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

उद्घाटन मैच में बीए प्रथम वर्ष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 101 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बीए अन्य की टीम ने आठ विकेट खोकर प्रतियोगिता जीत ली। बीए अन्य के खिलाड़ी आयुष ने सर्वाधिक 23 रन बनाया और दो विकेट भी लिए। आयुष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच कला संकाय के बीए प्रथम वर्ष बनाम बीए अन्य के बीच खेला गया। इसमें बीए अन्य ने दो विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच में बीए प्रथम वर्ष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 101 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बीए अन्य की टीम ने आठ विकेट खोकर प्रतियोगिता जीत ली। बीए अन्य के खिलाड़ी आयुष ने सर्वाधिक 23 रन बनाया और दो विकेट भी लिए। आयुष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत होती है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहतन कर प्रतियोगिता में शामिल होना चाहिए। महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. राजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी छात्र जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन


क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस अंतर संकाय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की अंतिम एकादश टीम का निर्धारण होगा।

प्रो. प्रताप विजय कुमार ने कहा कि खेल से छात्रों में नेतृत्व व सामूहिक सहयोग का गुण विकसित होता है। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।

इस अवसर पर डॉ विजय कुमार मिश्र, मनोज वर्मा, विजय बहादुर, डॉ राम प्रताप राज, डॉ अमित मिश्रा, डॉ अनुपम पति त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें