फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में आयुष्मान कार्ड शिविर, 12 को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए मंगलवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान 12 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएचसी अधीक्षक उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। इस के तहत सीएचसी खलीलाबाद में यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अधीक्षक ने यह भी बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जो लोग योजना के पात्र हैं, वे सीएचसी पहुंचकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, अखिलेश चौधरी और नंदलाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें