स्वच्छता के लिए निकाली जागरूकता रैली
लोगों को कूड़ेदान में कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर को स्वच्छ रखने के लिए बुधवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को कूड़ा-कचरा कूड़ा पात्र में डालने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गई। इस दौरान गोरख यादव, उमेश कुमार, पंकज कुमार, राधेश्याम, नबीरहम सहित सफाई कर्मी शामिल रहे।
बखिरा संवाद के अनुसार नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैली निकाली गई। ईओ दिनेश कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बखिरा चौकी, इंटर कॉलेज तिराहा, सहजनवां तिराहा, मंगल बाजार, आजाद नगर, लेडुआ महुआ, अमरड़ोभा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंची।
इस दौरान सुमित रावत, मंगल सिंह, हरिओम पाठक, अमित मिश्रा, आदर्श मिश्रा, धनंजय मणि, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, रमेश साहनी, मनीष गुप्ता, हामिद आदि मौजूद रहे।