फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : जगदंबा

Tue, 03 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की प्रचार वाहन रैली मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से निकाली गई। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मच्छर और जलजनित बीमारियों के अलावा बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव की आवश्यकता है। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। यदि पानी जमा है तो मिट्टी का तेल, मोबिल आयल डाल दें। इससे मच्छरों की उत्पत्ति नहीं होगी। अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि 15 वर्ष तक के बच्चों को संचारी रोग से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले अभियान में संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान एंटी लार्वा के छिड़काव की व्यवस्था करने तथा जलाशयों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर सीएमओ डाॅ. महेंद्र प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एसडी ओझा, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरपी मौर्या, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक अली, दीनदयाल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें