संतकबीरनगर। एकमुश्त समाधान योजना में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए मंगलवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद क्षेत्र में कई जगहों पर चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाया गया। इस दौरान 161 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। एसडीओ खलीलाबाद केदार नाथ शुक्ल के नेतृत्व में मोहद्दीनपुर, गोलाबाजार, मड़या आदि क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों की चेकिंग की गई। इसमें 38 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गई तथा 75 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर अपना बकाया जमा किया। इसी तरह उप खंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर के नेतृत्व में तहसील उपकेंद्र पर कैंप लगाया गया। इस दौरान 98 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराकर 8.95 लाख रुपये राजस्व जमा कराया और 39 उपभोक्ताओं का बिल ठीक किया गया। इसी क्रम में एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में खीरीडाड में कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 56 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया। संवाद
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद