सामाजिक कार्यों के लिए हरिराम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी
धनघटा। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर एसपी ने धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी हरिराम यादव को सामाजिक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी संदीप मीना ने कहा कि हरिराम यादव पुलिस के प्रति हमेशा सहयोग करते हैं। हरिराम यादव के पुलिस के प्रति सहयोग एवं विश्वास की भावना जागृत करने के लिए निस्वार्थ में किए गए प्रयासों के सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा की जाती है। हरिराम यादव के सम्मानित किए जाने पर राम ललित, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, राधेश्याम, दिलीप कुमार आदि लोगों ने प्रशंसा की। संवाद