फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटो चालक को आई झपकी, नाले में गिरा टेंपो

Mon, 01 Jul 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित बरईपार पुलिया के निकट रविवार की शाम चार बजे टेंपो नाले में गिर गया। चालक को नींद आ जाने से हादसा हुआ। हालांकि घटना में चालक व अन्य को हल्की चोट आई।
विज्ञापन


हरदी निवासी ड्राइवर मोहम्मद रहमान ने बताया वह पत्नी व बच्चों को लेकर घघसरा से हरदी स्थित घर आ रहा था। अभी बरईपार स्थित पुलिया के निकट पहुंचा ही था कि उसे अचानक झपकी आ गई। इससे बरईपार के निकट स्थित नाले में ऑटो चली गई, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक ऑटो नाले में चली गई थी। ऑटो सवार उसकी पत्नी व बच्चों को मामूली चोटे आईं, जबकि ऑटो में बैठे सवारी को हाथ व पैर में चोट आई। घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के समझाने पर ड्राइवर ने घायल सवारी का प्राथमिक उपचार करा दिया। इस हादसे में ड्राइवर का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बखिरा पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें