फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में बुआ-भतीजी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी और उसकी 16 वर्षीय बुआ के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे काम से घर से निकली थीं। काफी देर तक नहीं आने पर परिजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी के पिता ने 22 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोनों की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें