फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ता से घूस मांगने का ऑडियो वायरल

Mon, 01 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मानदेय और अन्य मदों का रुपये भेजने के लिए छह हजार डिमांड
विज्ञापन

- सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी व आशा के बीच के हुई बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मी व आशा कार्यकर्ता के बीच वायरल ऑडियो रविवार को चर्चा में आ गया। चार मिनट 29 सेकंड के वायरल ऑडियो क्लिप में एनएचएम के तहत तैनात एक कर्मी फोन के माध्यम से एक आशा से छह हजार के स्थान पर पांच हजार रुपये एक स्वास्थ्यकर्मी को देने का निर्देश दे रहा है। जिसको संज्ञान में लेकर सीएमओ ने अपर सीएमओ के नेतृत्व में जांच बैठाई है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सीएचसी में कार्यरत एक आशा कार्यकर्ता से एक स्वास्थ्यकर्मी की मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें स्वास्थ्यकर्मी आशा को मोबाइल फोन कर उसका मानदेय जारी करना व अन्य मदों में आए पैसों को रिलीव करने के एवज में छह हजार रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 283 आशा कार्यकर्ता की तैनाती है। लोगों के मुताबिक तो एक आशा से छह हजार मांगा जा रहा है तो ब्लॉक में तैनात आशाओं से कितने रुपये की वसूली होगी। चार मिनट 29 सेकेंड के ऑडियो क्लिप के वायरल होने पर सीएचसी में हड़कंप है। मामला सीएमओ तक पहुंचा तो इसकी जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। आडियो क्लिप वायरल हुआ है। इसकी सत्यता के लिए अपर सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें एक डिप्टी सीएमओ व एनएचएम के एक अधिकारी शामिल हैं। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
- डॉ रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें