फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण व एनपीएस देश के लिए घातक

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा करेगा जन संवाद
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में अटेवा की बैठक हुई। इसमें जन संवाद कार्यक्रम चलाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण व एनपीएस देश के लिए काफी घातक हैं। देश के पढ़े-लिखे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप आज नौकरी नहीं मिल रही है। राष्ट्र के प्रगति में यह बाधक है। सरकार देश से निजीकरण तथा एनपीएस को पूरी तरह समाप्त करे।

अटेवा के जिला संयोजक दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि निजीकरण देश के लिए घातक है। साथ ही पुरानी पेंशन सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों के अधिकार पर कुठाराघात करती है। अटेवा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जन संवाद कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसमें सरकारी शिक्षक व कर्मचारी आम जन से निजीकरण तथा एनपीएस से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा करेंगे। अटेवा 25 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर निजीकरण के विरोध में पैदल मार्च निकालेगा।
विज्ञापन

इसके बाद चार फरवरी को लखनऊ में बड़ी सभा होगी। उप्र पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि अटेवा का जन संवाद कार्यक्रम लोगों को जगाने का कार्य करेगा। निजीकरण तथा एनपीएस व्यवस्था युवाओं तथा शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

संचालन अटेवा के जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने किया। इस अवसर पर अटेवा के मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, पंकज चौधरी, संत कुमार चौधरी, दिनेश कुमार शुक्ल, प्रभाष यादव, सूरज कुमार, रामप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, उदयभान पटेल आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें