खलीलाबाद क्षेत्र के धरैची गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धरैची गांव में बंद घर में चोरी का प्रयास हुआ। प्रार्थनापत्र मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार धरैची गांव निवासी रोहिणी शरण दूबे ने शिकायत में बताया कि पत्नी की तबियत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में थे। 23 मार्च की सुबह नौ बजे जब घर पर वापस आए तो देखा कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। ताला क्षतिग्रस्त हो गया पर टूटा नहीं है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।