- धनघटा क्षेत्र के बेलमा गांव का मामला
- सात लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी युवक को उसी गांव के रहने वाले लोग जमीन से संबंधित पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किए। युवक और परिवार के लोग जब उलाहना लेकर गए तो आरोपी मारपीट कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिए। पुलिस ने सात लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
धर्मेंद्र का आरोप है कि गांव निवासी शख्स से उनकी रंजिश कई दिनों से चली आ रही है। बुधवार की सुबह धर्मेंद्र पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था, उसी समय विपक्षी ट्रैक्टर से उसे कुचलने का प्रयास किए। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। उसके बाद परिजन आरोपी के घर उलाहना लेकर गए।
उलाहना देने पर नाराज होकर आरोपी धर्मेंद्र, प्रवीण, लौहर व फूला देवी को मारपीट कर घायल कर दिए। धर्मेंद्र के परिजन जान बचाकर घर की तरफ भागे तो उन्हें दौड़ा कर मारे-पीटे। पुलिस ने इस मामले में ऋषिकेश, गुलाब, हरिकेश, रमाकांत, बृजेश, राजन व महेश के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं।