फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुदाल की बेंट से किया हमला, युवक बेहोश

Sat, 08 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार चौराहे पर बाजार करने जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। हमले के दौरान उस पर कुदाल की बेंट का भी इस्तेमाल किया गया। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मेंहदूपार निवासी राजपति का कहना है कि वह शुक्रवार को बाजार करने के लिए से घर से निकले थे। चौराहे पर गांव के ही दीपक, विशाल और राहुल ने उन्हें बुलाया। आरोप है कि रंजिश की वजह से आरोपी उन्हें कुदाल की बेंट से पीटने लगे। इससे राजपति का सिर फूट गया। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गए। हाथ की अंगुली की हड्डी भी टूट गई। शोरगुल सुनकर लोग बचाव के लिए दौड़े, तब जाकर आरोपी उन्हें छोड़कर भागे।
बेहोशी के हालात में लोग युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें